Jamshedpur : कीताडीह मदरसा के पास रहने वाले रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी के घर में लगी आग, सारा सामान हुआ राख, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह मदरसा के पास रहने वाले रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी नोमान के घर में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे समय पर आग का पता नहीं चल सका।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा कि घर के अंदर आग फैल चुकी थी। मदरसा के बच्चों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानी मोटर लगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायर ब्रिगेड को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलने पर गृह मालिक का भांजा मोहम्मद मिनाजुद्दीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग तड़के करीब 4 बजे लगी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर रखे लगभग सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। सोने चांदी के आभूषण, बेड, अलमीरा, कपड़े, जरूरी कागजात और प्रमाण पत्र सहित कीमती सामान नष्ट हो गया है। अनुमान के अनुसार आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया गया कि इस घर में पहले रिजवान नामक व्यक्ति रहते थे, लेकिन फिलहाल परिवार धतकीडीह में रह रहा है। घर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था, इसी कारण आग की जानकारी देर से मिल पाई।

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस को भी जानकारी दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें