Jamshedpur : पहली बार किसी संस्था ने महिला श्रद्धालुओं को हवाई यात्रा की करा दी सैर

SHARE:

कोलकाता के संत कुटिया गुरूद्वारे में सम्मानित हुए तीर्थ यात्री, दमदम एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए रवाना हुईं 5 बुजुर्ग महिलाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दरबार साहिब अमृतसर को रवानगी के लिए टाटानगर से रंगरेटा महासभा की टीम हावड़ा पहुंची. सुबह स्टील एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन पहुंचने की जानकारी मिलते ही कोलकाता के संत कुटिया गुरूद्वारे के प्रधान बबली सिंह और ग्रंथी द्वारा महासभा की पूरी टीम को सिरोपा देकर गुरूद्वारे में सम्मानित करते हुए लंगर प्रसाद छकाया गया.गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान द्वारा अपने संबोधन में रंगरेटा महासभा के इस ऐतिहासिक पहल की सराहना भी की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मंजीत सिंह गिल की हो रही सराहना

मौके पर उपस्थित रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उन 5 बुजुर्ग महिलाओं को एयरपोर्ट तक पहुंचाने आएं जो जीवन में पहली बार हवाई जहाज से तीर्थयात्रा करेंगी.वे बोले आज ये सभी श्रद्धालु रात 9.00 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट द्वारा स्वागत कर दरबार साहिब ले जाया जाएगा.
सुरिंदर कौर,रंजीता कौर,सविंदर कौर,बलविंदर कौर नानकी और सविंदर कौर को एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर से रंगरेटा महासभा के मंजीत गिल, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह और हरभजन सिंह शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें