Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं रांची महापौर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष

SHARE:

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- वरीय नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का मिलेगा लाभ

जमशेदपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा अपनी टीम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर एक ओर जहां झारखंड सहित पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रांची मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम को अनुभवी एवं संतुलित बताते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं मेयर आशा लकड़ा को दायित्व दिए जाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची में फिरसे शामिल किया जाना जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में संगठन में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष से लेकर सरकार में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह कर लाखों कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित एवं प्रेरित किया है। ऐसे जमीन से जुड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता हर्षित एवं गौरवान्वित हैं। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, आशा लकड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा में इन सभी नेताओं के अनुभव एवं सांगठनिक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। इसके साथ ही, झारखंड के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लंबे राजनीतिक अनुभव एवं सांगठनिक कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा और झारखंड सहित पूरे देश में पार्टी बड़ी विजयश्री प्राप्त करेगी।

राजेश शुक्ल ने भी दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुनः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा कि रघुवर दास जी के कुशल संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी और भी सशक्त एवं मजबूत बनेगी। श्री शुक्ल ने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर