फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र पहुंचे। जहां पर वे पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के नामांकन में भाग लिए। कमलेश सिंह भाजपा के टिकट पर इस बार हुसैनाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।
हुसैनाबाद से अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि कमलेश सिंह को हर वर्ग से भारी समर्थन मिल रहा है। पूर्व में भी कमलेश सिंह के कार्यकाल में विधान सभा क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। इस बार वे भारी मतों से जीतेंगे।