Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी का निधन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले हंसमुख, कर्मठ, मिलनसार और सेवाभावी संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी के निधन की ख़बर गुरुवार को प्राप्त हुई। उनका जाना सभी सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लिए क्षति है। उनके निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधिगण ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।

संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी यादें साझा कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जाना संगठन एवं सभी प्रिय जनों के लिए अत्यंत दुखद है। 2009 में लौहनगरी के पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा प्रशिक्षित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ था। उस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्मारोह में महेश गांधी ने संगठन को किस तरह इस राज्यों में मजबूत करना है. इस पर सभा को संबोधित किया था। वे वर्तमान में संगठन विस्तार के कर्मठ स्वयंसेवक थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें