- 89 वर्ष की उम्र में हुआ स्वर्गवास, सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी के संरक्षण में निभाया महत्वपूर्ण योगदान
फतेह लाइव, रिपोर्टर
स्वर्गीय सुखदेव सिंह ढींसा, जो केंद्रीय सरकार में भूतपूर्व उर्वरक मंत्री थे, का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनका सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी को बचाने में बड़ा योगदान रहा. ऑल इंडिया एफसीआई विएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह से उनकी कई बार मुलाकात हुई थी. उनकी सोच और कार्यशैली ने सिंदरी के प्रति उनका सकारात्मक झुकाव दर्शाया.
इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त रामनिवास यादव ने PM-JANMAN एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की
ऑल इंडिया एफसीआई विएसएस एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. परिवारजनों को इस कठिन समय में साहस मिले, इसकी कामना भी की गई.