फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। चुग ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में अपने विचार साझा किए।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तरुण चुग का स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनसे प्राप्त मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version