फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है. घटना के संबंध में तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
वादी उत्तम सिंह की बात करें तो वे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 10 के रहने वाले हैं. उन्होंने मामले में आरोपी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नितीबाग कॉलोनी के रहने वाले नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश और पुराना सीतारामडेरा के रहने वाले सागर कुमार राम को बनाया है.
उत्तम सिंह का कहना है कि आरोपियों ने फ्लैट दिलाने के नाम पर साढ़े 6 साल पहले रुपये लेने के बाद तक टाल-मटोल किया. घटना 11 नवंबर 2019 से लेकर 31 सितंबर 2026 के बीच की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा के न्यू ले आउट का मामला है. यहीं पर फ्लैट के लिए बातचीत हुई थी. इसके बाद उत्तम सिंह की ओर से रुपये भी दे दिया गया था. बावजूद फ्लैट दिलाने के नाम पर टाल-मटोल जारी रहा. जब उत्तम को लगने लगा कि अब वे आरोपियों से फ्लैट नहीं ले पाएंगे तब अंततः 31 मई को मामला सीतारामडेरा थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
