फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पांडे ने केंद्रीय आम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के हितों के प्रतिकूल है। आम आदमी को “महंगाई से राहत” और “टैक्स में बड़ी कटौती” का सब्जबाग दिखाकर ठगा गया है, जो जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है।शिक्षा को ‘विकसित भारत’ का आधार बताने के बावजूद आंकड़े चिंताजनक हैं।

शिक्षा जगत के विशेषज्ञों की लंबे समय से मांग रही है कि शिक्षा पर बजट जीडीपी का 6% होना चाहिए, लेकिन इस बजट में भी यह आंकड़ा मात्र 3% के आसपास सिमट कर रह गया है। यह विकास के दावों पर सवाल खड़े करता है।सबसे दुखद यह है कि गाँव, किसान और खेती अब सरकार की प्राथमिकताओं से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।

पहली बार ऐसा बजट आया है जिसमें किसान का नाम तक नहीं लिया गया—न सिंचाई, न खाद, न खेतिहर मजदूरों का कोई जिक्र है। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण भारत की उपेक्षा की गई हअ जिसका खामी आज भाजपा नत्यस केंद्र सरकार को भुगतना होगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version