WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा कमेटी सामाजिक कार्यों का कर रही निर्वाह, टाटा स्टील फाउंडेशन को ऐसे की मदद

SHARE:

डिजिटल लिट्रेसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्थानीय लोगों को किया गया जागरूक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की गोलपहाड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने धार्मिक मामलों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों का भी बाखूबी निर्वाहन कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर में टाटा स्टील फाउंडेशन को सहयोग करते हुए डिजिटल लिट्रेसी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय लोगों को घर बैठे आन लाइन माध्यम से उनके मोबाइल से विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनाने और उसकी त्रुटि को दूर करने की जानकारी दी गई. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का 40 लोगों ने लाभ उठाया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से किये जा रहे इस कार्यक्रम के ट्रेनर अंकित कुमार, प्रीति कुमारी और दीपा तांती ने लोगों को बताया कि वह किस तरीके से घर बैठे अपना आधार, वोटर, रेसिडेंसियल सर्टिफिकेट, इनकम, राशन कार्ड (न्यू अप्लाई व करेक्शन) उसमें नाम जोड़ना, हटाना, आयुष्मान कार्ड कैसे बनाया जा सकता है. स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को ध्यान से सुना और इससे लाभान्वित होने के बाद कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के लिए दोपहर के उत्तम भोजन की व्यवस्था भी फाउंडेशन की ओर से की गई थी.

गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सामाजिक कार्यों का बढ़ावा दे रही है. लगातार रक्तदान शिविर, कई आयोजन किये जा रहे हैं. आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पंसस श्वेता जैन, प्रधान लखविंदर सिंह के अलावा चेयरमैन इंदरजीत सिंह, सचिव सविंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, दर्शन सिंह बंटी के अलावा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, त्रिपता कौर, बीबी गुरमीत कौर आदि का सहयोग रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर