राष्ट्रीय स्तर पर जल्द होगा महाजुटान, 8 दिसंबर को महासम्मेलन 

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारतीय सूढ़ी समाज की एक अहम बैठक रविवार को सोनारी में समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष‏ हरेलाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाज को संबोधित करते हुए हरेलाल मंडल ने कहा कि हमे अनुसूचित जाति का दर्जा दे सरकार, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन। उन्होंने समाज को एकजुट होने और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर महाजुटान की घोषणा की।

इस मौके पर अखिल भारतीय सूढ़ी समाज के विस्तारीकरण पर जोर दिया गया। साथ ही राजनीतिक परिवेश में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने पर सहमति बनी। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के एकजुटता पर अपना वक्तव्य रखा।ये थे उपस्थितध्यक्ष गणेश चौधरी, नंदलाल साहू, रंजीत मंडल, तापस मंडल, चीतो मंडल, सुमीत मंडल, कीर्तिवस मंडल, श्यामू मंडल, विकास दास, विक्रम मंडल, अजय मंडल, डा. संजय मंडल, निमाई मंडल, संपत मंडल, बसंत मंडल, गुणोधर मंडल, रघुनाथ मंडल, पोल्टू मंडल, भरत मंडल, अरुण कुमार, परमानंद प्रसाद, राजेश प्रसाद।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version