WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ये भी होंगे शामिल

SHARE:

ओझा संग पुर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव एवं सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव हुए दिल्ली रावाना, नन्दजी प्रसाद भी गए 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास बनाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई खास मेहमानों के बीच जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के इस तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी कोल्हान के कई भाजपा नेता भी बनेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची से दिल्ली रावाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव एवं सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव भी मौजूद रहे। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि उनके लिए यह काफी गौरव का पल है कि जब वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखेंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम पद की शपथ लेते देखने के लिए पूरा देश उत्साहित है। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की गई है कि परिंदा भी पर न मार सके। एनएसजी कमांडो के साथ,अर्द्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां, ड्रोन के साथ कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इस बार भी कई विदेशी मेहमानों को भारत आने का न्‍यौता दिया गया है।

प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद भी होंगे शामिल, कहा- देश के लिए ऐतिहासिक क्षण

भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक रहे नंदजी प्रसाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण होगा जब प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे और उस शपथ ग्रहण समारोह में हम सभी साक्षी बनेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नंदजी प्रसाद रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं एवं सांसदों के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले दस वर्षों में देश के प्रधानसेवक के रूप में नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान और स्वाभिमान बढ़ाया है, वे आने वाले पांच वर्षों में उसी प्रकार से देश को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगी और हम विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर