Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मध्यस्थता में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन होता है, इसमें दोनों पक्ष जीतते हैं, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 का हुआ शुभारंभ : सचिव डालसा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सर्वोच्च न्यायालय एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार राष्ट्र के लिए मध्यस्थता के द्वितीय चरण का शुभारंभ 2 जनवरी से किया गया है, जो 90 दिनों तक चलेगा. इसमें सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों को चिन्हित किया जाएगा, ताकि प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक मामलों को सुलह के आधार पर मामले का निष्पादन किया जा सके.

उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने कही. उन्होनें कहा कि इसका प्रचार प्रसार कर आमजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है, ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके. मुख्य रूप से मेट्रोमोनियल मुकदमे, पारिवारिक मामले, चेक बाउंस के मुकदमे, सड़क दुर्घटना के मुकदमे ,क्रिमिनल मुकदमे, पार्टीशन सूट, लैंड एक्शन के मुकदमे, कांटेक्ट मुकदमे, लेबर एक्ट के मुकदमे को चिन्हित कर अधिक से अधिक मुकदमों को मध्यस्थता के लिए अग्रसारित करना है ताकि अधिक से अधिक आम जनों को सुलभ, सस्ता, न्याय मिल सके और आमजन न्यायालय का चक्कर लगाने से बचे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

डालसा सचिव त्रिपाठी ने कहा कि मध्यस्थता में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन होता है जो सस्ता एवं टिकाऊ होता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है. इसमें किसी प्रकार की अपील का झंझट नहीं रहता है. मामले का अंतिम रूप से निष्पादन होता है. इससे दोनों पक्ष संतुष्ट होते हैं. यह राष्ट्र के लिए मध्यस्थता की खूबसूरती है. सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता का प्रथम भाग की सफलता को देखते हुए राष्ट्र लिए मध्यस्थता द्वितीय की शुरूआत की है. आम जनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता का लाभ उठायें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर