Jamshedpur : नहीं है अपना घर तो बिरसानगर में आवास के लिए करें आवेदन

SHARE:

जमशेदपुर।

अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना G+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. जिसमें अबतक कुल 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, जिसके प्रथम चरण मे 3836 लाभुकों, दूसरे चरण में कुल 834 लाभुकों तथा तीसरे चरण मे 696 लाभुकों का आवास आवंटन उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता मे किया जा चुका है.

वर्तमान में यदि कोई आवेदक अब तक आवास हेतु आवेदन जमा नहीं कर सके हैं. ऐसे लोगों के लिए एक बार फिर से आवेदन करने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके लिए जल्द ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा आवास मेला का आयोजन किया जायेगा. इच्छुक आवेदक अगले आदेश तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है. जो लोग 17 जून 2015 के पूर्व से जमशेदपुर अक्षेस के निवासी हो, प्रमाणपत्र में वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता, आय प्रमाणपत्र तीन लाख या तीन लाख से कम, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रति, संबंधित बैंक में 5000 रूपये का भुगतान कर पंजीकरण करा लें. पंजीकरण पुस्तिका में स्पष्ट उल्लेख करें की आवेदक बिरसा नगर परियोजना में आवास लेने को इच्छुक हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें