Jamshedpur : परसुडीह में जगधात्री पूजा का आयोजन, दुर्गापूजा की तरह रही धूम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष को परसुडीह स्थित कामिनी रोड में नवमी के दिन बड़े धूमधाम से जगद्धात्री पूजा का त्योहार मनाया गया। यह त्योहार दुर्गापूजा की तरह ही मनाते हैं। आज नवमी तिथि है। माँ दुर्गा का और एक रूप माँ जगतधात्री की आराधना का दिन, जो परसुडीह कमानी रोड मे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दोपहर 1.30 से भोग वितरण किया गया।

जगद्धात्री पूजा का पूरे बंगाल में विशेष महत्व है। मां जगद्धात्री की पूजा-अर्चना बंगाल में विधि- विधान से की जाती है। कार्तिक महीने में मनायी जाने वाली इस पूजा में मां जगद्धात्री के चार हाथों में कई शस्त्र होते हैं। शेर पर सवार माता रानी की भव्य मूर्तियां जगह-जगह पंडालों की शोभा बढ़ाती हैं। मां जगद्धात्री, मां दुर्गा का ही एक स्वरूप है। जगद्धात्री का शाब्दिक अर्थ है, जगत की मां या जगत की धारक।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अनुष्ठान को सफल करने में सुब्रतो विश्वास, देवव्रत विश्वास, सुजीत चक्रवर्ती, बाबूलाल चक्रवर्ती आदि का सहयोग रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें