WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Jam Free : फतेह लाइव की खबर का असर, बर्मामाइंस हुआ जाममुक्त, थाना प्रभारी ने किया फोन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में रविवार सुबह 10.30 बजे से बड़े वाहनों के बेतरतीब सड़क पर लग जाने के कारण भारी जाम लग गया था. बर्मामाइंस से नीलडीह, गोलमुरी और साकची जाने वाली सड़कें ब्लॉक हो गई थी. भीषण गर्मी में इस जाम में फंसे लोगों के दर्द को फतेह लाइव  ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्राथमिकता से उजागर किया और डीसी का ध्यान आकर्षित करते हुए जाम से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई गई.

फतेह लाइव  में खबर के प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सम्बंधित महकमे हलचल में आ गए. आनन फानन बर्मामाइंस से लेकर ट्यूब गेट और साकची जाने वाले रास्ते में सुनसुनिया गेट के पास ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला और तत्काल सड़कों से जाम हटवा दिया गया. इस पर लोगों ने फतेह लाइव को धन्यवाद भी किया. 

Gambhir Car Associate Motion Ads

उधर, जाम हटने के बाद गोलमुरी ट्रैफिक थाना प्रभारी भूषण कुमार ने फोन भी किया. उन्होंने प्रेस से सहयोग की मांग की. थाना प्रभारी ने बताया कि जब से जाम लगा है उन्होंने थाना के कर्मियों को मौके पर भेज दिया था. उन्होंने कुछ तकनीकी कारणों को भी बताया. बहरहाल, जब थाना के कर्मी सुबह से ही मौके पर थे, तो जाम की नौबत कैसे आ गई यह भी अपने आप में एक सवाल है. इसके साथ ही बर्मामाइंस में कंपनी गेट होने के कारण बड़े वाहनों की आवाजही होती है, लेकिन जाम से लोग भी दिन रात परेशान रहते हैं. नो एंट्री में यहां वाहन घूमते रहते हैं.

बहरहाल, शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए डीसी साहब, गोलमुरी थाना प्रभारी, बर्मामाइंस थाना कर्मियों को भी धन्यवाद.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर