Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जदयू अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती डिमना चौक में मनाई

SHARE:

  • माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद, सामाजिक समानता की दिशा में संकल्प लिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के समीप बाबा साहेब के स्मारक पर धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश मुखी ने की, जबकि आयोजन की देखरेख उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की. इस अवसर पर जद (यू) के कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह भी उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “जाने दे” म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, छात्रों को जीवन में आशा का संदेश

Gambhir Car Associate Motion Ads

जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया और समाज में समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए. श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी ने हमेशा सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष किया. उन्होंने हिंदू समाज में जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई और एक ऐसे समाज की स्थापना की जहां लोग उनके कर्म के आधार पर मूल्यांकन किए जाएं, न कि जाति के आधार पर.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के अध्यक्ष राजेश मुखी ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्रवीण सिंह ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन आकाश शाह, जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता ने किया. इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें जद (यू) प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला महासचिव हरेराम सिंह और अन्य कई प्रमुख नेता शामिल थे. सभी ने मिलकर डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया और समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर