फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन जमशेदपुर के द्वारा बिरसानगर गुड़िया मैदान में दो दिवस कार्यक्रम ईस्टर महोत्सव का समापन आज बहुत ही धूम धाम से किया गया. इसमें बराक टीम के द्वारा प्रभु यीशु मसीही के गीत गाकर आराधना की गई। खड़गपुर से आए पास्टर डेविड सोलोमन द्वारा विशेष आराधना प्रभु यीशु की गीतों को गाकर की गई।

बैंगलोर से आए मुख्य अतिथि डॉ प्रॉफेट फ्रैंकलिन जोश्वा के द्वारा बताया गया कि यीशु मसीह शांति के राजकुमार हैं। यीशु हमारे पापों को क्षमा करके हमें शांति प्रदान करते हैं। बाइबल कहती है “अतः जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें।”

शांति की शुरुआत तब होती है, जब पाप क्षमा हो जाते हैं।  यीशु जीवन के तूफानों के बीच भी शांति प्रदान करते हैं। यीशु आंतरिक शांति प्रदान करते हैं (हृदय और मन की शांति)। उनकी शांति संसार की शांति जैसी नहीं है—यह अलौकिक और अटल है। “मैं तुम्हें शांति दिए जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ; जैसी संसार देता है, मैं तुम्हें वैसी नहीं देता…”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजीव बांसरियर, दीपक महतो, नोएल कर्मकार, आशीष समानता, दिमू, रोशन, संजय, यूथ का योगदान रहा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version