WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड सिख समन्वय समिति का प्रयास रंग लाया, मानगो गुरुद्वारा रोड होगा चकाचक, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड का पक्कीकरण निर्माण जो की झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य से उदघाटन पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया. उलेखनीय है कि गुरुद्वारा रोड के निर्माण की मांग पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा रोड निवासी और झारखंड सिख समन्वय समिति के पदाधिकारी मंत्री से कर रहे थे, जिसकी अनुशंसा पिछले दिनों की गई थी। इस रोड का निर्माण गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार से लेकर झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह बाबा जी के निवास के कुछ आगे तक होना है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सरदार इंदर सिंह इंदर, मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व महासचिव और झारखंड सिख समन्वय समिति के महासचिव सरदार बलजीत सिंह, झारखंड सिख समन्वय समिति के वरिष्ठ सलाहकार सिख समाज आंदोलन समिति अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सरदार अवतार सिंह भाटिया, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार रघुवीर सिंह, सरदार सतपाल सिंह खैरा, राजेंद्र सिंह सिटी भाटिया, सरदार परमजीत सिंह पिंटू, गुरपाल सिंह, परमजीत सिंह भाटिया, गुरु नानक उच्च एवं मध्य विद्यालय के सचिव सरदार संतोख सिंह, कुलवंत सिंह और एमजीपीसी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान मंत्री द्वारा सरदार इंदर सिंह इंदर, अवतार सिंह, भगवान सिंह, सरदार बलजीत सिंह से भी रोड उद्घाटन के कार्यक्रम में नारियल फोड़कर सम्मान देने का कार्य किया गया। झारखंड सिख समन्वय समिति की ओर से मंत्री से गुजारिश की गई कि तय समय के अंदर इस रोड का निर्माण हो और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए और साथ ही पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर द्वारा गुरुद्वारा रोड की स्ट्रीट लाइट के संकट से भी आवत कराया गया था। जिसे मंत्री द्वारा तत्काल प्रभाव में ठीक करने का आदेश दिया गया।

झारखंड सिख समन्वय समिति द्वारा इस मांग को पूरा किए जाने के लिए मंत्री का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री और उनके साथ आए तकरीबन 100 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मानगो नगर निगम और जेएनएसी और पथ प्रमंडल के पदाधिकारी दीपक सहाय भी शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर