Jamshedpur : झारखंड वासी एकता मंच टुसू मेला की तैयारी में, 21 जनवरी को होंगे ये आयोजन, इस बात की सख़्ती भी रहेगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड वासी एकता मंच की ओर से आगामी 21 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाले भव्य टुसु मेला की तैयारी व दायित्व सौंपे जाने को लेकर सोनारी वेस्ट ले आउट काली पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो ने की, जबकि अतिथि के रुप में सांसद सह मंच के संयोजक विद्युत वरण महतो शामिल हुए.

बैठक में आयोजन को और बेहतर बनाने लिये सुझाव मांगे गये. लोगों ने भीड़ को नियंत्रित व व्यवस्थित करने, मेले में टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आने वाले लोगों को व्यवस्थित रुप से साज-सज्जा करने, भीड़ पर निगरानी रखने, मंच को गरिमामयी बनाने आदि के लिये कई सुझाव दिये. इस दौरान वोलेंटियरों को भी अलग-अलग गेट के लिये समूह बनाकर जिम्मा सौंपने की बात कही गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजकों ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे मेले परिसर या इसके आसपास किसी भी तरह के नशे का सेवन व इसकी बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. कमिटी के सदस्य इस पर काफी सख्त है. ऐसा करते हुए पाये जाने पर उन्हें कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है. सांसद ने कहा कि चूंकि मेला में अत्याधिक भीड़ होती है, इसलिये इसके बेहतर ढंग से आयोजन करना हम सभी का दायित्व है.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए इस बार कई उपाय किये जाएंगे. लोगों पर नजर रखने के लिये पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे. साथ ही ड्रोन से भी लोगों पर पैनी निगाह रखी जाएगी. मुख्य स्टेज के समीप बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से पूरे मेले की गतिविधि देखी जा सके.
आस्तिक महतो ने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वहां मौजूद वोलेंटियरों को वॉकी-टॉकी मुहैया कराई जाएगी.

साथ ही फस्र्ट एड, पूछताछ सेंटर के अलावा अग्निशमन वाहन, चलंत टायलेट, पीने का पानी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान अन्य वर्षों की तरह मेले में टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आनेवाले तथा बुढ़ी गाड़ी नाच के लिये लोगों को नकद ईनाम दिये जाएंगे. बैठक का संचालन सचिन महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल महतो ने किया.

इस अवसर पर विजय महतो, नारायण महतो, गोपाल महतो, अशोक महतो, कैलाश सिंह सरदार, अशोक सिंह, मनोज महतो, नकुल महतो, प्राण राय, पप्पू सिंह, श्रीनिवास राव, बापी नायक, बाला राव, विनय महतो, सुदर्शन महतो, लालदेव महतो, सत्यनारयण महतो, स्वपन महतो, संतोष महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें