Jamshedpur : इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के खिलाफ जीतेन्द्र सिंह ने अपनाया बागी तेवर, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के खिलाफ अब अंदरूनी कलह शुरू हो चूका है और जिले के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने इसके खिलाफ बागी तेवर अपनाया है. उन्होंने इस फैसले से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. एक वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया कों दी. उन्होंने कहा कि विगत 35 वर्षो से वो कांग्रेस पार्टी की सेवा की है लेकिन जमशेदपुर सीट से इंडी गठबंधन द्वारा समीर मोहंती को टिकट दिया जाना यह स्पष्ट करता है कि इंडी गठबंधन भाजपा को वाक ओवर देना चाहती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिवाइन मिशन कॉलेज ऑफ फार्मेसी का मानगो में खुला सिटी कार्यालय

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में यह चर्चा है और उन्हीं के आग्रह पर वे जमशेदपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. वहीँ मुद्दों को लेकर कहा कि जमशेदपुर में दो अलग-अलग व्यवस्था चलता है, एक कंपनी क्षेत्र है जहाँ तमाम नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध है वहीँ दूसरी तरफ गैर कंपनी क्षेत्र में लोग नर्क का जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इसी व्यवस्था के खिलाफ उनकी लड़ाई है और इस कारण वे जनता की पहली पसंद भी हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर