Breaking News
Big Breaking : बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट के पीछे रेलवे के कंडम क़्वार्टर में लगी भीषण आग, दो दमकल का पानी खत्म, बुझाने का प्रयास जारी, देखें – Video Jamshedpur : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का अभिनंदन, शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान की शहर के प्रबुद्धजनों ने की सराहना Jamshedpur : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले कुलवंत सिंह बंटी Jamshedpur : जाकिरनगर में कपाली नाला पर एक करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन Giridih : गिरिडीह में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार; हथियार और तीन बाइक बरामद Jamshedpur : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Big Breaking : बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट के पीछे रेलवे के कंडम क़्वार्टर में लगी भीषण आग, दो दमकल का पानी खत्म, बुझाने का प्रयास जारी, देखें – Video

SHARE:

ट्रेन की एसी बोगी के बेडरोल का रिजेक्ट क़्वार्टर में किया गया था भंडारण, जांच हुई तो बड़ा खुलासा आएगा सामने

कंडम हो चुके रेल के क़्वार्टर में इंजीनियरिंग विभाग की मेहरबानी से चल रहे अवैध कार्य, बड़ी घटना टली

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना इलाके में गुदड़ी बाजार के पीछे ट्रैफिक कॉलोनी में एक रेलवे क़्वार्टर में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और अग्निश्मन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दमकल करीब डेढ़ घंटे विलम्ब से साढ़े नौ बजे पहुंचे। लोग आग लगने का समय करीब आठ बजे बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों दमकल का पानी खत्म हो चुका था और आग अभी भी पूरी तरह से नहीं बूझी है। मौके पर स्थानीय पुलिस, आरपीएफ की टीम भी पहुंची और आग बुझाने के लिए तत्पर रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे क़्वार्टर संख्या (99/1-2) में रात आठ बजे लोगों ने आगलगी की घटना महसूस की। बस फिर क्या था, लोगों में अफरा तफरी मच गई। यह इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। कोने कोने में अवैध अतिक्रमण के बीच तो लोग बसे हैं। वहीं गुदड़ी बाजार में भी उस समय चहल पहल रहती है। प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों क़्वार्टर रेलवे ने कंडम घोषित कर रखे हैं। इनमें कोई भी रेलकर्मी नहीं रहता है। इससे इतर, इस कंडम क़्वार्टर का उपयोग रेलवे के एसी बोगी में बेडरोल का कार्य देखने वाले ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। आगलगी की घटना में कई तकिये, चादर, कंबल, तौलिए जलकर राख हो गए।

सूचना पाकर ठेकेदार के बेडरोल का कार्य देखने वाले स्थानीय इंचार्ज बिनोद जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था।

अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर जब यह क़्वार्टर प्रशासन ने कंडम घोषित किये हैं तो किसकी शह पर ठेकेदार इसका उपयोग कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि आसपास ग्वालापट्टी तक सैकड़ों क़्वार्टर रिजेक्ट घोषित किये गए हैं, लेकिन इन पर लोग कब्जा करके अवैध कमाई करने में संलिप्त हैं। कहीं अवैध और अनैतिक कार्य होते हैं तो कहीं लोग परिवार सहित रहते हैं। जुआ चालन, गांजा और शराब सेवन की अड्डेबाजी को लेकर क्षेत्र में चारों ओर चर्चा है, लेकिन पुलिस हो या इंजीनियरिंग विभाग सब आंख बंद करके रखे हुए हैं। कई बार पूर्व में इन्हीं  क़्वार्टरों से अपराधी तो पकड़े गए हैं और अपराधिक घटनायें भी सामने आई हैं, जो रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

स्टेशन के सामने ही कई रेल के कंडम क़्वार्टर ऐसे हैं जहां स्थानीय लोग अपना धंधा चलाने में खुलेआम उपयोग करते हैं। वहां रेलवे का बिजली, पानी तक चोरी का प्रयोग कर रेलवे के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है, बावजूद रेल और जिला पुलिस अपनी जिम्मेदारी को अनदेखा क्यों करते हैं, यह गंभीर और बड़ा सवाल लोगों को कई कुछ सोचने को मजबूर करता है? खैर अगर, इसी तरह वरीय जिम्मेदार इस आगलगी की घटना पर चुप्पी साधते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री के निर्देश से विस्तार हो रहे अमृत भारत योजना पर एक काला दाग लगेगा, जिसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय जिम्मेदारों की होगी?

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर