Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झामुमो ने झारखंड के सपने को चकनाचूर किया : दीपक प्रकाश, बलदेव भुईयां ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा

SHARE:

झामुमो सुप्रीमो को केवल परिवार के विकास की चिंता, भाजपा सरकार ने दिया दलित,आदिवासी समाज को सम्मान

जमशेदपुर।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों झामुमो, कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष झामुमो दलित मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष बलदेव भुइयां के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वालों में छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के प्रत्याशी रहे रविंद्र राजू,पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव गणेश शंकर विद्यार्थी सहित भुइयां समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं.
इस अवसर पर लातेहार जिला परिषद सदस्य सरोज देवी भी उपस्थित थी. स्वागत भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने, संचालन प्रदेश मंत्री एवम जमशेदपुर जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका, एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया. सुबोध सिंह गुड्डू ने 7820078200 नंबर डायल कराकर सदस्यता दिलाई. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन दलों से आदिवासी दलित पिछड़े वर्गों का मोह भंग हो गया है, क्योंकि इस ठगबंधन सरकार ने लगातार जनता को छलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड के सपने को चकनाचूर किया है. उम्मीदों पर पानी फेरा है. प्रकाश ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने खून पसीने से पार्टी को सींचा था ताकि राज्यवासियों के सपने साकार हों लेकिन सत्ता में आते ही यह पार्टी केवल परिवार की भलाई की चिंता करने लगी.

 हेमंत सरकार से झामुमो कार्यकर्ताओं का हो रहा मोह भंग

उन्होंने कहा कि परिवार हित के लिए हेमंत सरकार ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है. मुख्यमंत्री खुद अपने नाम से लीज लेने लगे, पत्नी को आद्योगिक भूमि दे दी, भाई को खनन पट्टा दे दिया, अपने प्रतिनिधि को लूटने की छूट दे दी. उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम से सरकार बनी लेकिन सरकार में कार्यकर्ता बाहर और दलाल बिचौलिए शामिल हो गए. कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ताओं की पीड़ा भाजपा ही दूर करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलित, आदिवासी समाज को पूरा सम्मान दिया. संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया. उनसे जुड़े पंच तीर्थ को विकसित और महिमा मंडित किया.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंत्योदय के संकल्पों के साथ गांव, गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों के विकास के लिए समर्पित है. कोरोना काल में गरीबों की सेवा में मोदी सरकार ने पूरी ताकत लगा दी. 210 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज जैसे कार्य से जनता को संकट की घड़ी में बड़ी राहत दी गई. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार मोदी सरकार के सपनो को धरातल पर उतारने में बाधक बन रही. उन्होंने सभी से मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामियों को घर घर जाकर उजागर करने का आह्वान किया. उन्होंने देश में तीसरी बार मोदी सरकार का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारत माता को विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित और समर्पित हैं.

सदस्यता ग्रहण के बाद बोलते हुए बलदेव भुइयां ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, नीतियों और उनके देश के प्रति समर्पण भाव से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश सहित नेतृत्व का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया. कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता करती है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने में वे पूरी ताकत से जुटेंगे. कहा कि कोल्हान में भाजपा की आवाज और बुलंद होगी. रविंद्र राजू ने कहा कि शबरी कुल में जन्म हुआ है, इसलिए राम की सेवा हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा रामकाज के लिए भाजपा ही उचित मंच है.

स्वागत भाषण करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि बलदेव भुइयां के भाजपा में शामिल होने से कोल्हान प्रमंडल में भाजपा और मजबूत होगी. कार्यक्रम को ममता भुइयां ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जमशेदपुर एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती , कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी सहित जमशेदपुर एवम पलामू से आए सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर