फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय शुक्रवार को जमशेदपुर प्रवास में थे. इस दौरान जमशेदपुर परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के युवा नेता मानिक मल्लिक ने उनसे मुलाकात की. उनका गुलदस्ता देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। साथ ही उनसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर भ्रम फैलाने में जुटे कांग्रेस नेता पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार पर भाजपा का निशाना

मानिक मल्लिक ने पार्टी के केंद्रीय नेता को भरोसा दिलाया कि वह आगामी चुनाव के लिए तैयार हैं और झामुमो इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर विजय पटाखा चलाने की पूरी तैयारी में है. इस दौरान झामुमो नेता महावीर मुर्मू भी मौजूद रहे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version