Jamshedpur : सीजीपीसी एवं मुसाबनी गुरुद्वारा की संयुक्त बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, ये होगा शहीदी नगर कीर्तन का रूट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत एवं चारों साहिबजादे और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित 21 दिसंबर को तार कंपनी गुरुद्वारा से सुबह 9 बजे निकल कर दोपहर 12:30 बजे मुसाबनी गुरुद्वारा पहुंचने वाले शहीदी नगर कीर्तन को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक टीम मुसाबनी गुरुद्वारा पहुंची. जहां मुसाबनी गुरुद्वारा कमेटी के साथ एक संयुक्त बैठक कर शहीदी नगर कीर्तन के समापन अवसर को बेहतर तरीके से व्यवस्था करने के लिए रूपरेखा तय की गई.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को अगले तीन वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रधान बनाए जाने पर मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रधान भगवान सिंह,चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे को सरोपा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर सेंट्रल कमेटी द्वारा मुसाबनी गुरुद्वारा क्षेत्र में सिखों की बहुत कम आबादी होने के बावजूद मुसाबनी गुरुद्वारा की बेहतर तरीके से सुचारू रूप से व्यवस्था रखने पर प्रधान अर्जुन सिंह, चेयरमैन गुरबचन सिंह, महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजू, कैशियर अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की जसपाल कौर, राजेंद्र कौर, राजवंत कौर आदि को श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में बनाए गए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने शहीदी नगर कीर्तन की रूट की जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे शहीदी नगर कीर्तन नीलडीह गोल चक्कर होते हुए गोलमुरी चौक, हावड़ा ब्रिज चौक, साकची गुरुद्वारा के सामने से सीधे मानगो पुल पार कर घाटशिला रोड होते हुए मुसाबनी गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त किया जाएगा. यहां पर समूह साथ संगत के लिए गुरु के अटूट लंगर का प्रबंध भी किया गया है.

वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महाशिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने संगत से अपने-अपने वाहन के साथ शहीदी नगर कीर्तन में शामिल होने का अनुरोध किया है. वाहनों में चिपकाने के लिए शहीदी नगर कीर्तन के स्टीकर सेंट्रल कमेटी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें