फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में शिक्षिका दिवस के शुभ अवसर पर जरूरतमंद कैंसर मरीज की मदद के लिए युवा समाजसेवी आशीष अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल के प्रयास से जुगसलाई निवासी प्रीतेश जैन ने अपना 50वां रक्तदान किया।
प्रीतेश जैन ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर पहुंचकर कैंसर से जूझ रहे जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया और अपने जीवन का महत्वपूर्ण 50वां रक्तदान पूरा किया। उनका यह योगदान मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल है।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी आशीष अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल ने प्रीतेश जैन के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज को जीवन की नई उम्मीद मिल सकती है। समाज के लोगों को आगे बढ़कर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।
मौके पर जेबीसी के जीएम श्री संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह ,टेक्नीशियन श्री धनंजय प्रसाद , टेक्नीशियन आदित्य कुमार,आनंद मार्ग के संस्थापक श्री सुनील आनंद,शनिदेव मंडली के संस्थापक श्री देबू घोष,आगाज संस्था के संस्थापक श्री इंद्रजीत सिंह ,उपस्थित रहे। सभी ने प्रीतेश जैन के 50वें रक्तदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मार्विन मॉस का यह 50वां रक्तदान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है और लोगों को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान करने का संदेश देता है।


































