WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा रंकिनी मंदिर में मां रंकिनी का 61वां प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा स्थित रंकिनी मंदिर द्वारा माँ रंकिनी की 61वीं प्रतिष्ठा दिवस मनायी गयी। इस मंदिर में 1964 से ही माँ रंकिनी का प्रतिष्ठा दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है. जिसमें माँ काली की स्थापना दिवस को एक वार्षिक प्रतिष्ठा उत्सव के रूप में मनाया जाता है. उक्त अवसर पर माँ का महास्नान, पंचामृत स्नान, श्रृंगार, के अलावा नये वस्त्र से सज्जित करने के पश्चात् पूजा, हवन एवं माँ रंकिणी (काली माँ) को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया, तत्पश्चात् दरिद्र नारायण भोज आयोजित किया गया. उक्त भोज में गरीब श्रद्धालुओं के बीच वस्त्र (साड़ी, धोती) के अलावा नगद रूपये भी दान स्वरूप बाँटी गयी. उक्त भोज में लगभग 300 से अधिक गरीबों को भोजन कराया गया.

उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष दिलीप दास एवं महासचिव जर्नादन पांडेय ने कहा कि उक्त पूजा के अवसर पर रंकिनी मंदिर पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष के.जी. गोविन्द, एस. रमेश, दिपक विश्वास, हरभजन सिंह, संजय कुमार, सुभाष, कार्तिक, गोपाल, मनीन्दर सिंह, बालक दा एवं ए आर डे (बॉपी सहित सभी वरीष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों के संयुक्त प्रयास से उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञात रहे कि कदमा स्थित रंकिनी मंदिर कदमा की सबसे पुराना मंदिर है इस मंदिर की जमशेदपुर एवं आस-पास के श्रद्धालुओं में काफी आस्था है और इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चन हेतु आते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर