फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सिखों की अग्रणी सामाजिक संस्था कलगीधर वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को बारीडीह साबरमती रोड के रहने वाले दिव्यांग इंदरपाल सिंह को व्हीलचेयर भेंट किया. इंदरपाल के पैर खराब हैं. इस कारण उन्हें चलने फिरने अपने काम निपटाने में कठिनाई होती थी. इसकी जानकारी जब सोसाइटी के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने इंदरपाल को व्हीलचेयर भेंट कर जहां उसकी मदद की. वहीं अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वाह भी किया.
इस दौरान टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे, टुईलाडुंगरी के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी, साकची के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, दलजीत सिंह बिल्ला, गुरदीप सिंह काके, दलजीत सिंह दल्ली, सुखदेव सिंह मल्ली, अमरजीत सिंह अम्बे, परविंदर सिंह सोहल, रंजीत सिंह बाणी आदि सभी ने सामाजिक कार्य में हाथ बढ़ाये.