WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केबुल टाउन को मिलेगी टाटा की बिजली, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

SHARE:

  • सरयू राय ने निर्णय पर खुशी जताई, जल्द शुरू होगी कनेक्शन प्रक्रिया
  • केबुल वासियों को लंबी प्रतीक्षा के बाद मिलेंगे बिजली कनेक्शन, सरयू राय ने दी बधाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

केबुल टाउन के निवासियों को टाटा स्टील द्वारा बिजली कनेक्शन दिए जाने का रास्ता अब साफ हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि केबुल टाउन के लोग व्यक्तिगत रूप से टाटा पावर से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस फैसले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार यह कहते आ रहे थे कि केबुल टाउन और केबुल बस्ती के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने में टाटा स्टील को कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए. अब कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि टाटा स्टील को इन वासियों को कनेक्शन देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है. सरयू राय ने कहा, टाटा स्टील के पास अब कनेक्शन देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, यूरेनियम कारपोरेशन ने आयोजित की जागरूकता रैली

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरयू राय ने आगे कहा कि टाटा स्टील के अधिकारियों ने भी अदालत के इस फैसले को स्वीकार किया है और कहा है कि वे जल्द ही बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. राय ने यह भी बताया कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट के वरीय अधिकारियों ने भी कोर्ट के निर्णय को माना और कहा कि जैसे ही कोर्ट का फैसला उनकी वेबसाइट पर अपलोड होगा, वे कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. यह कदम केबुल वासियों के लिए खुशी की बात है, जिन्होंने इस मुद्दे पर धैर्य दिखाया और आज उनकी मेहनत का फल मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्राम प्रधानों और लीडरों का रांची में एक्सपोजर विजिट

इस फैसले पर सरयू राय ने केबुल कंपनी के निवासियों को बधाई दी और कहा कि उनकी चिर प्रतीक्षित मांग अब पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि जब पेयजल कनेक्शन के लिए तीन साल पहले टाटा स्टील ने पहल की थी, तब उन्हें विश्वास था कि बिजली कनेक्शन भी एक न एक दिन मिलेगा. आज वह उम्मीद पूरी हुई और वह इस अवसर पर टाटा स्टील के प्रबंधन तथा रिट याचिकाकर्ताओं का भी धन्यवाद करते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर