पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छापेमारी के बाद पुलिस को मिली सफलता
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में बहुचर्चित कैरव अपहरण कांड पुलिस ने पूर्व में में गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मो. इमरान आलम, मनजीत राजा और प्रवीण कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच में खुलासा हुआ था कि साजिशकर्ता अमरीक सिंह उर्फ करतार सिंह सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। अमरीक सिंह पूर्व में जमशेदपुर में रह चुका है और उसी ने साजिश रची।
अपहरण के बाद पीड़ित को स्कॉर्पियो से विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और अंततः बिहार के एक गांव में रखा गया। घटना के बाद आरोपी पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छिपते रहे। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छापेमारी कर मनजीत सिंह (पंजाब), गुरदीप शेर सिंह (कोलकाता), संजीव कुमार (दिल्ली) और राजकरण यादव (बिहार) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

