WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Kirtan Darbar : भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले का 11 को होगा भव्य वेलकम, शाम को विशेष दीवान में गुरु के उपदेशों से संगत होगी निहाल, गुरु रामदास सेवक जत्था साकची समागम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा, देखें – Video

SHARE:

12 अक्टूबर की भोर 3.30 बजे से शुरू होगा दीवान, संगत के लिए इन चार गुरुद्वारों से खुलेगी बसें – बन्नी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को दिवसीय धार्मिक समागम सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहेब के प्रकाश पर्व को लेकर सजाये जाएंगे. गुरु रामदास सेवक जत्था साकची के बैनर तले यह दूसरा समागम होगा, जिसे सफल बनाने के लिए पूरी टीम सेवा में जुटी हुई है. एक प्रेस वार्ता में आयोजकों ने संगत की सुविधा के लिए किये गए उपाय को सार्वजनिक किया. साथ ही संगत को इस समागम में आकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की.

जत्था के सक्रिय सदस्य तरणपरीत सिंह बन्नी ने बताया कि इस दो दिवसीय समागम में पंथ प्रसिद्ध विद्वान ज्ञानी गुरशरण सिंह लुधियाना वाले जमशेदपुर की संगत के दर्शन करेंगे. वहीं गुरवाणी के वचनों के तहत संगत को निहाल करेंगे. जत्था के सक्रिय सदस्य एवं रामदास भट्ठा गुरुद्वारा के सचिव तरनप्रीत सिंह बन्नी ने यह भी बताया कि भाई गुरशरण सिंह के अलावा भाई जसपाल सिंह का अनमोल कीर्तन और भाई अमृतपाल सिंह घुम्मण कथा विचारों से संगत को गुरु उपदेशों से जोड़ेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

उन्होंने बताया कि इस बार जत्था के समूह मेंबरों ने विशेष बाइक रैली का आयोजन किया है. इसके तहत 11 अक्टूबर शनिवार दोपहर दो बजे डोबो पुल से साकची गुरुद्वारा तक युवा भाई गुरशरण सिंह को अगुवाई करते हुए लेकर आएंगे, जिसे वेलकमिंग यात्रा का नाम दिया गया. 11 अक्टूबर की शाम और 12 अक्टूबर को सुबह कुल दो दीवान सजाये जायेंगे. 11 अक्टूबर को संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जायेगा.

संगत की सुविधा देखते हुए आयोजकों की ओर से बस की सेवा की गई है. ये बसें 12 अक्टूबर अमृतवेला के दीवान के समय सुबह 3.30 बजे जुगसलाई, मानगो, टेल्को और सोनारी गुरुद्वारा साहेब से साकची गुरुद्वारा मैदान के लिए समय से रवाना हो जाएगी.

प्रेसवार्ता में ये भी थे मौजूद

समागम की सफलता को लेकर जत्था के पिंकल सिंह, हन्नी सिंह, सुरेंद्र सिंह हैप्पी, हरजीत सिंह, रिक्की सिंह, सुखविंदर सिंह साब्बी, बलबीर सिंह काकू, रिंकू सबलोक, तरनप्रीत सिंह बन्नी, ओंकार सिंह, प्रीतपाल सैली, पवनदीप सिंह, मंदीप सिंह, रौनक सचदेव, जगप्रीत सिंह, रिंकू सिंह जौरा, अमरदीप सिंह, हरदेव सिंह, रामनदीप सिंह जिम्मी, करणदीप सिंह गोल्डी, गोल्डी सबलोक, जसप्रीत सिंह आदि सेवा में लगे हुए हैं.

कीर्तन दीवान कार्यक्रम के समय पर डालें एक नजर

11 अक्टूबर शनिवार

शाम 6 बजे से 6: 30 बजे तक रहिरास साहिब पाठ.

6:30 बजे से 7:15 बजे तक भाई जसपाल सिंह जी जमशेदपुर वाले का कीर्तन.

7:15 बजे से 8 बजे तक भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नण की कथा विचार.

8 बजे से रात 10 बजे तक भाई गुरशरन सिंह जी लुधियाना वाले के उपदेश.

रविवार 12 अक्टूबर

अमृतवेला कीर्तन दरबार सुबह 3:30 बजे से 6 बजे तक भाई गुरशरन सिंह जी लुधियाना वाले के उपदेश.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर