Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में, रविवार को फाइनल मुकाबला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में शुक्रवार को खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का शानदार आगाज हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद किंग्स XI पंजाब, साकची और टिनप्लेट सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के सभी मैच प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में खेले जा रहे हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित खालसा प्रीमियर लीग के खेले गए पहले मैच में टिनप्लेट सुपर किंग्स ने जेम्को XI को 6 विकेट से हराया। जेम्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 75 रन बनाए जिसमे प्रिंस (18) और जगराज ने (15) रनों का योगदान दिया। जवाब में टिनप्लेट की टीम ने 6.3 ओवर में 78 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टिनप्लेट की ओर से राज (23 रन) और मनजीत (21 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं, परम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में किंग्स XI पंजाब, साकची ने गुरसिख क्रिकेट एसोसिएशन को 7 विकेट से हराया। गुरसिख की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 92 रन बनाए। आकाश (24) और मलकीत (18) ने सर्वाधिक रन बनाये।

जवाब में किंग्स XI पंजाब ने 7.2 ओवर में 95 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ध्रुवपाल ने शानदार 40 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कीरत ने 25 रनो का योगदान दिया।

आज के मुख्य अथिति गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित गुब्बारे उड़ा कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्धाटन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि केपीएल न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। आने वाले मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।

टूर्नामेंट के तकनीकि निदेशक बलजीत संसोआ ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर