फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की होनहार छात्रा आदित्यपुर निवासी शांभवी तिवारी द्वारा ISC 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक–1 हासिल करने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इसी क्रम में कुणाल षड़ंगी (पूर्व विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता झामुमो) ने शांभवी तिवारी के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर उन्हें एवं उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुणाल षड़ंगी ने कहा कि शांभवी की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जमशेदपुर एवं झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शांभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर शांभवी तिवारी के परिवारजनों ने कुणाल षड़ंगी का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया।

इस अवसर पर कुणाल षड़ंगी के साथ सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी,युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह,युवा उद्यमी प्रतीक कुमार भी उपस्थित रहे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version