WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Late Night Crime :  उलीडीह में युवक पर फायरिंग, बर्थडे पार्टी से घर जाने के दौरान हुई घटना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बंटी कुमार शर्मा (20) लक्ष्मण नगर शंकोसाई निवासी पर गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना उलीडीह के जगदंबा होटल के पास रात करीब 1 बजे हुई। बंटी कुमार अपने दोस्तों के साथ किसी का साकची से बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका किसी अन्य लड़कों के समूह से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने बंटी पर गोली चला दी।घटना के बाद बंटी गंभीर रूप से घायल होकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसको बेहतर इलाज के लिए टी एम एच रेफर कर दिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के मुताबिक बंटी कुमार शर्मा एक कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी पटमदा बच्चन देव कुजूर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। घायल बंटी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल से Tmh रेफर किया गया है।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, ताकि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने आश्वस्त किया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। स्थानीय लोग इस वारदात से भयभीत हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उलीडीह थाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात में जुटी है। जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर