Jamshedpur : मानगो जाहिद अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में चोरों ने किया हाथ साफ, चार लाख के गहने उड़ाए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 3 स्थित जाहिद अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहने और नकद चोरी कर लिए. इसके अलावा फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन चोर सफल नहीं हो सके. 301 और 401 नंबर फ्लैट में अकेली महिलाएं रहती हैं और घटना के समय दोनों ही घर से बाहर थीं.

चोरी रविवार करीब शाम 6 बजे के बीच हुई. जानकारी इन्हें रात में हुई. अपार्टमेंट में दो गार्ड तैनात रहते हैं. एक सुबह और एक शाम की ड्यूटी पर फिर भी ये घटना हुई है. गार्ड का कहना है उन्होंने किसी अजनबी को अपार्टमेंट में आते-जाते नहीं देखा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस आधार पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि चोरी में किसी अंदर के व्यक्ति का ही हाथ हो सकता है. बस एक डिलीवरी बॉय शाम के वक्त फ्लैट के अंदर गया था. यहां रहने वालों का कहना है कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं जबकि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है. फिलहाल मानगो पुलिस मामले की जांच कर रही है. अंदाजा है कि चोरी में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आगे की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर