Jamshedpur : सिदगोड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी 20 वर्षीय खुशबू साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार देर रात खुशबू का शव फंदे से लटका पाया गया। इधर, जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खुशबू सोनारी की रहने वाली है और डेढ़ साल पूर्व उसकी शादी बागुनहातु निवासी रवि साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता था। दुर्गा पूजा के दौरान भी खुशबू अपने मायके चली गई थी। गुरुवार को रवि अपने काम पर घर से बाहर था। इसी बीच खुशबू ने कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें