Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से पकड़ाई 10 लाख की अवैध शराब, दो गिरफ्तार, फरार शराब माफियाओं के नाम अंदर पढ़ें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के आबकारी विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र के आरवीएस कॉलेज के पास तुरियाबेड़ा सिमुलडांगा मार्ग पर छापामारी कर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है. यहां अवैध विदेशी शराब लदी गाड़ियां जब्त की गयी है. इन अवैध शराब को छोटे मालवाहक वाहन से दो ऑटो रिक्शा में लोड किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंची और 180 पेटी शराब को जब्त कर लिया. बताया जाता है कि भूसा के बोरे में छिपाकर शराब रखी गई थी. बताया जाता है कि जब छापामारी हुई तो सारे लोग भागने लगे. लेकिन गाड़ी को जब्त कर लिया गया. ऑटो को जब्त कर लिया गया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur/Giridih : जैप-6 के जवान की हार्ट अटैक से मौत, गालूडीह में थी पोस्टिंग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहां पर अवैध शराब का कारोबार करने के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन लोग भागने में कामयाब रहे हैं. पकड़े गये लोगों में मानगो आदर्शनगर निवासी बबलू केसरी, मानगो डिमना बस्ती निवासी संजय मल्लिक शामिल है. फरार लोगों में मानगो सहारा सिटी आजाद बस्ती निवासी निखिल कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, सीतारामडेरा निवासी नीरज गुप्ता, मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी मनोज वर्मा उर्फ चिकना है.

इन सारे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जब्त की गये अवैध शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गयी है. प्रारंभिक पूछताछ में ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा बताया गया कि उन्हें कुख्यात अवैध शराब कारोबारी नीरज गुप्ता के सहयोगी मनोज वर्मा उर्फ चिकना द्वारा शराब की पेटियां ऑटो रिक्शा के माध्यम से जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करने के उद्देश्य से बुलाया गया था. उनके द्वारा बताया गया कि मालवाहक वाहन द्वारा अवैध शराब की इस खेप को रांची से नीरज गुप्ता और निखिल सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा मंगवाया गया था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर