Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा दास साहू ने घायल भाजपा युवा मोर्चा टेल्को मंडल अध्यक्ष अनुराग से की मुलाकात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा दास साहू ने गुरुवार को टेल्को मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग मिश्रा से मुलाकात की। अनुराग मिश्रा छठ महापर्व के खरना की शाम को विद्युत करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लंबे समय तक उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल के आईसीयू और मेडिकल वार्ड में चला था।

अनुराग मिश्रा की स्थिति अब तेजी से बेहतर हो रही है। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अनुराग के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक की यह संवेदनशील पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अनुराग की सेहत में हो रहे सुधार पर राहत जताई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें