Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने केबुल हरिजन बस्ती में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

SHARE:

क्षेत्र की समस्याओं से भी हुई अवगत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को गोलमुरी मंडल स्थित केबुल हरिजन बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर मानवता का संदेश दिया। विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ठंड के मौसम में गरम कपड़े और कंबल हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक हैं। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। यह कंबल सेवा अभियान क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कंबल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, नवजोत सिंह सोहल, बिमला साहू, टिंकू मुखी, अमिश अग्रवाल, लक्ष्मण बेहरा, प्रदीप बोड़ाल, मोहन कुमार, उमेश गिरी, हरेराम यादव, इंदरजीत सिंह, पंकज अग्रवाल एवं झूलन ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजदू रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें