Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के खिलाफ, मोदी सरकार छात्रों की आवाज दबा रही : परविंदर सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्रों की अनदेखी और दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

परविंदर सिंह ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। छात्र केवल पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज़ दबाने में लगी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। यदि सरकार वास्तव में छात्रों के हितों के प्रति गंभीर है तो शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के साथ दोषियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा रोजगार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और सुरक्षित भविष्य चाहता है, लेकिन बार-बार परीक्षाएं रद्द होने, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। इससे बड़ी संख्या में छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ को जन-जागरण अभियान के माध्यम से पूरे देश में उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं के रोजगार, रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्ति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की आवाज़ सुनने, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें