WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने कुम्हारपारा में कुम्हारों से की मुलाकात, मिट्टी के दीये एवं अन्य सामानों की खरीदारी की

SHARE:

चाक पर दिये बनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बाराद्वारी के कुम्हारपारा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीये और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की एवं चाक पर मिट्टी घुमाकर खुद दीये भी तैयार कीं। इस दौरान उन्होंने दीयों में रंग भरकर उन्हें जीवन देने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिवाली हम सबको स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाना होगा। मिट्टी के दीये और स्थानीय कारीगरों की रचनाएं पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ हमारे परंपरागत कौशल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी जीवित रखती हैं।

विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील की कि वे इस बार दिपावली में अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाएं और कुम्हार भाइयों के घरों में भी खुशियों की रौशनी फैलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश तभी सार्थक होगा, जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और स्वदेशी भावना को दैनिक जीवन में उतारेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर