Jamshedpur : मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु NMMS मोबाइल एप पर बीपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अंतर्गत नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) मोबाइल एप के उपयोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) के लिए आयोजित था. प्रशिक्षण में बताया गया कि NMMS मोबाइल एप मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदूरों की उपस्थिति को रियल टाइम में दर्ज करने का एक आधुनिक और प्रभावी माध्यम है. मजदूरों की उपस्थिति अब दो पाली में ली जाएगी और पंचायत स्तर पर मैप्ड मेट के माध्यम से सीधे एप पर अपलोड की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि इस एप का उपयोग सामुदायिक योजनाओं में कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु अनिवार्य किया गया है. उपस्थिति के आधार पर ही मजदूरों को मजदूरी भुगतान सुनिश्चित होगा, जिससे योजना में पारदर्शिता आएगी और भुगतान प्रक्रिया अधिक समयबद्ध तथा सुसंगत बनेगी. उन्होंने सभी बीपीओ को निर्देश दिया कि वे एप के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें और अपने प्रखंडों में ग्राम रोजगार सेवक (GRS) एवं मेट को भी प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके. जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण के बाद सभी बीपीओ स्थानीय स्तर पर भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे, ताकि सभी संबंधित कर्मियों को NMMS एप के उपयोग में दक्ष बनाया जा सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें