Jamshedpur : मोतीलाल में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह सरयू राय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

SHARE:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी होगा आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी।

पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि पांच सितंबर को अपराह्न तीन से संध्या 6 बजे तक मोतीलाल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों/प्राचार्यों की सहभागिता रहेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वैसे शिक्षकों को भी सम्मानिक किया जाएगा जो बेशक सेवानिवृत हो गये हों पर उनके योगदान अब तक उल्लेखनीय हैं। उन्होंने शिक्षक समाज से बढ़-चढ़ कर इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने की अपील की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें