फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय में पहुंचकर आत्मीय मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल गोलमुरी मंडल, पूर्व कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कुलवंत सिंह, पीयूष पॉल, मोंटी अग्रवाल, अभिषेक डे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा कीं एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे सदैव जमशेदपुर की जनता की आवाज बनकर जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे। जमशेदपुर की जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाता रहूँगा और जनसेवा के पथ पर निरंतर समर्पित रहूँगा।

भवदीय
नवजोत सिंह

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version