फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एमपी ज्वेलर्स के ग्राहक और दुकानदार का मामला जुगसलाई थाना पहुंचा है. जहां गिरवी रखी गई 40 ग्राम की दो चूड़ियां के ब्याज दर को लेकर विवाद हुआ है. इस मामले को लेकर गर्ल्स स्कूल रोड जुगसलाई निवासी चूड़ियां गिरवी रखने वाले ग्राहक मनिंदर सिंह भाटिया ने जुगसलाई थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी है.

शिकायत में भाटिया ने कहा है कि मैंने अपनी पत्नी ज्योति कौर की दो सोने की चुड़ियां 20-20 ग्राम कुल 40 ग्राम को आर्थिक तंगी के कारण 06/09/2017 और 21/09/2017 को गिरवी रखा था. उसने एमपी ज्वेलर्स में 40 ग्राम की दो चूड़ियां देकर 45 और 50 हजार कुल 95 हजार रुपए दुकान के मालिक मोती जैन से 1% ब्याज दर पर उधार लिएं थे. 2020 तक उसने उसका ब्याज भी मोती जैन को दिया. इसी बीच 2021 में मनिंदर की दुकान जलकर खाक होने पर वह आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा कमजोर हो गया.

अब जब मनिंदर अपनी गिरवी रखी चूड़ियां कुछ महिनों से मोती जैन से मांग रहा है, तो वह तरह-तरह के बहाने बनाकर टाल रहा है. जब उसने बहुत दबाव बनाया तो मोती जैन चूड़ियां देने के एवज में उससे 2.5 लाख रुपए की मांग कर रहा था.

मनिंदर का कहना है कि चूडियां गिरवी रखकर कुल 95 हजार रुपए एक प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे और अब तक 15 हजार रूपए ब्याज भी भर दिया है. इस हिसाब से मुझे बकाया ब्याज 1,76,900/- रुपए भरकर अपने गिरवी सामान वापस मांगने पर ही यह विवाद उत्पन्न हुआ है.

मनिंदर ने लिखित शिकायत में कहा कि जुगसलाई के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग मोती जैन के पास सोना गिरवी रखकर पैसा उधार लेने आते हैं. मोती जैन चोरी का सोना लेने में जेल भी जा चुका है. यहां बड़ा सवाल है कि आखिर कोई दुकानदार किस आधार पर सोना बंधक रखकर सूद-ब्याज का कारोबार कर रहा है और इसके लिए वह ग्राहकों को कच्चा कागज देकर लाखों का कारोबार भी कर रहा है.

यहां बैंकों के रहते लोग आखिर क्यों ज्वेलर्स के पास जा रहें हैं जिसका फायदा ऐसे ज्वैलर्स उठाते हैं. इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि ऐसे कई मामले दब जातें होंगे. हालांकि समाचार लिखे जाने तक ज्वेलर्स की पैरवी करने एक भाजपाई पहुंचे हुए हैं

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version