Jamshedpur Murder Case Solve : तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड मामले में अयान गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

SHARE:

सितम्बर में गोरा ने अयान पर किया था चापड़ से हमला, उसी का बदला लेने के लिए की गई हत्या : सिटी एसपी

गोरा पर भी दर्ज थे हत्या और रंगदारी के कई मामले, देसी पिस्तौल और छह खोखे बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉकनंबर 2 में मो. तौकीर उर्फ गोरा की गुरुवार रात हत्या करने वाले आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है. वहीं घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद किया गया है.

शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर और अयान के बीच पुराना विवाद रहा है. सितंबर में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला किया था. इसी बात को लेकर तौकीर की हत्या की गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिटी एसपी ने बताया कि घटना के वक्त सभी कार से पहुंचे थे और तौकीर पर हमला शुरू कर दिया. अयान ने अपने पिस्तौल से छह की छह गोलियां तौकीर पर चला दी. इसके बाद चापड़ से भी हमला किया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. इसी बीच अयान को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया.

तौकीर पर भी हत्या और रंगदारी मांगने जैसे कई मामले दर्ज हैं. इसी साल उस पर कुल तीन मामले दर्ज किए गए. फिलहाल अयान को जेल भेजा गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर