WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder : परसुडीह में भी युवक की हत्या होने से मचा हड़कंप, जब्त मोबाइल से जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा सकती है पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल परिसर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव को सबसे पहले सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने देखा, जो लावारिस हालत में पड़ा था. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और क्षेत्र में जारी अड्डेबाजी तथा नशाखोरी पर नाराजगी जताई.

मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी नितेश रजक (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है. नितेश के पिता राजू रजक ने बताया कि कुछ महीने पहले उसने अपनी दादी के जेवर चुरा लिए थे, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था. वह तब से अलग रहकर इधर-उधर घूमकर जीवन यापन कर रहा था. राजू रजक के अनुसार, नितेश के पास एक स्प्लेंडर बाइक थी, जो घटना के बाद से गायब है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि, शव के पास उसका मोबाइल मिला है, जिससे हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद की जा रही है. परिजन और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी स्कूल में लंबे समय से अड्डेबाजी और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है.

इस संबंध में कई बार स्थानीय मुखिया बासंती गुप्ता के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस उपेक्षा के चलते आज ऐसी दुखद घटना सामने आई है. घटना की सूचना पुलिस को सुबह ही दे दी गई थी, लेकिन पुलिस करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची. इस देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मृतक की बाइक का भी पता लगाया जा रहा है. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नियमित गश्ती बढ़ाई जाए ताकि नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर