Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बने कमेटी : प्रीतम भाटिया

SHARE:

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को AISMJWA ने लिखा पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने आज देश‌ की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से उन्होंने देश में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कमिटी बनाने का सुझाव दिया है.

भाटिया ने देश में पत्रकारों की स्वतंत्रता,सम्मान और सुरक्षा का हवाला देते हुए वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ रहे फर्जी मामलों,शोषण और हत्याओं के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय पत्रकारों की स्वतंत्रता के मामलों की रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी कमिटी तैयार हो जिसकी रिपोर्ट एक वर्ष तक विभिन्न राज्यों में पत्रकारों की दशा व दिशा पर आधारित हो.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने इस कमिटी में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के अलावा सेवानिवृत्त जजों, अधिवक्ताओं और वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल करने का सुझाव दिया है.साथ ही यह भी सुझाव दिया है कि इस कमिटी के एक वर्ष तक पत्रकारों की दुर्दशा पर अध्ययन का उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना हो.

भाटिया ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों को व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखने पर कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ रहा है.आए दिन पत्रकारों को फर्जी मामलों में फंसाने से लेकर हत्या तक हो जा रही है.उन्होने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि डिजीटल क्रांति का दुरपयोग भी पत्रकारिता में बढ़ गया है इसलिए फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाना भी जरूरी है.

बता दें कि बतौर पत्रकार संगठन AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर विभिन्न राज्यों में भाटिया झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी लगातार विभिन्न मंचों और मांग पत्र से पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दा उठाते आ रहें हैं. भाटिया ने अपने 15 दिनों की धार्मिक यात्रा के दौरान शिरडी साईं मंदिर में भी दर्शन के लिए आए राघव चढ्ढा, रामदास अठावले और शिवसेना उद्धव गुट के विधायकों से पत्रकार सुरक्षा कानून के मुद्दे पर चर्चा की है. हालांकि सभी ने भाटिया को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर गंभीर हैं और संसद, राज्यसभा व विधानसभाओं में इस‌ कानून पर चर्चा भी करना चाहते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर