WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी, परसुडीह, गोविंदपुर, आदित्यपुर व जमशेदपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय प्रेक्षागृह में शुक्रवार को नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की पोखारी, परसुडीह, गोविंदपुर, जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा का वार्षिकोत्सव संयुक्त रूप से समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जियेडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, चेयरमैन एमके झा, स्कूल की राखामाइंस शाखा की प्राचार्य वाई मंगा लक्ष्मी, हल्दीपोखर शाखा की प्राचार्य वाई ज्योति लक्ष्मी, पोखारी शाखा के प्राचार्य अवधेश कुमार शर्मा व अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे. सबों ने साई महाराज व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया.

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रेम रंजन ने कहा कि विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करता है. साथ ही यह बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता लाता है. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं, वह विद्यालय में अच्छी शिक्षा, कौशल विकास, खेल – कूद तथा अन्य क्रियाकलापों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो.विद्यालय के चेयरमैन एमके झा ने विद्यालयों की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. साथ ही बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत श्री गणेशा वंदना से हुई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, भांगड़ा, पहाड़ी नृत्य, बिहू, लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के समापन पर नर्सरी से 10वीं कक्षातक के बच्चों को वार्षिक शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय की समस्त शाखाओं के बच्चों को परितोषिक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मृत्युंजय झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर