Jamshedpur New Dc : नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान डीसी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया।

ये हैं जिले के नए डीसी

निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नव पदस्थापित उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभ कैसे हो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाएंगे । सभी के सहयोग से जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति देंगे। सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें